कर्नाटक में कोविड-19 के 832 नये मामले, आठ मरीजों की मौत
कर्नाटक में कोविड-19 के 832 नये मामले, आठ मरीजों की मौत
बेंगलुरू, 31 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 832 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30,07,337 हो गयी, जबकि आठ और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 38,335 पर पहुंच गयी।
राज्य में पिछले कुछ दिनों के दौरान संक्रमण के नये मामलों में अचानक काफी वृद्धि देखी जा रही है। इससे पहले बृहस्पतिवार को राज्य में 707 जबकि बुधवार को 566 नये मामले सामने आए थे।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 335 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,60,261 हो गयी। कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,712 हो गयी है।
बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 656 नये मामले सामने आए और पांच मरीजों की मौत हुई। कर्नाटक में शुक्रवार को 1,17,917 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 5,64,68,197 नमूनों की जांच की गई है। संक्रमण की दर 0.70 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.96 प्रतिशत बनी हुई है।
भाषा रवि कांत नरेश
नरेश

Facebook


