राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 852 नये मामले

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 852 नये मामले

  •  
  • Publish Date - March 27, 2021 / 01:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

जयपुर, 27 मार्च (भाषा) राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 852 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,29,595 हो गई है। राज्य में 6358 मरीज उपचाराधीन हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में कोटा में 114, जोधपुर में 105, उदयपुर में 77, डूंगरपुर में 66, जयपुर में 62, अजमेर में 59, सिरोही में 57, राजसमंद में 50, अलवर में 40 व भीलवाड़ा में 38 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 227 मरीज ठीक हुए हैं। राजस्थान में अब तक कुल 3,20,426 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

वहीं, राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2811 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें जयपुर में 522, जोधपुर में 308, अजमेर में 224, कोटा में 169, बीकानेर में 167 उदयपुर में 127, भरतपुर में 120,पाली में 109 और सीकर में 101 मरीज शामिल हैं।

भाषा पृथ्वी शफीक

शीर्ष 5 समाचार