राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 90 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 90 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 90 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: February 9, 2021 1:58 pm IST

जयपुर, नौ फरवरी (भाषा) राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 90 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 3,18,384 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में 1435 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 19, कोटा में 16, अजमेर में 13, जोधपुर में 12, बांसवाडा-नागौर-उदयपुर में 5-5 नये संक्रमित शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान 125 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,14,175 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में इस संक्रमण से राज्य में अब तक 2774 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें जयपुर में 517, जोधपुर में 303, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 120, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

भाषा कुंज पृथ्वी शफीक


लेखक के बारे में