दिल्ली में कोविड के 94 नये मामले, छह मरीजों की मौत

Ads

दिल्ली में कोविड के 94 नये मामले, छह मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 30, 2021 / 10:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 94 नये मामले सामने आए और इस बीमारी से छह लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में कहा गया कि शहर में संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत है।

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 101 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण की दर 0.15 प्रतिशत थी। वहीं, बीमारी से चार मरीजों की मौत हुई थी।

भाषा

नेहा पवनेश

पवनेश

शीर्ष 5 समाचार