तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 948 नए मामले

Ads

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 948 नए मामले

  •  
  • Publish Date - October 19, 2020 / 06:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

हैदराबाद, 19 अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 948 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,23,059 हो गई। वहीं चार लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,275 हो गई।

राज्य सरकार ने सोमवार को बताया कि कई सप्ताह बाद पहली बार कोविड-19 के नए मामलों की संख्या हजार के आंकड़े से नीचे आयी है।

बुलेटिन में 18 अक्टूबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 1,896 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अब 2,00,686 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के 212 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रंगारेड्डी में 98 और मेडचल मल्काजगिरि जिले में 65 नए मामले सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार 18 अक्टूबर को 17,432 लोगों का इलाज चल रहा है और 26,027 नमूनों की जांच हुई।

अब तक कुल 38,56,530 नमूनों की जांच हुई। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.57 फीसदी है और स्वस्थ होने की दर 89.96 फीसदी है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश