आग से 95 फीसदी झुलसी युवती ने तोड़ा दम, रेप में असफल आरोपी ने किया था आग के हवाले

Ads

आग से 95 फीसदी झुलसी युवती ने तोड़ा दम, रेप में असफल आरोपी ने किया था आग के हवाले

  •  
  • Publish Date - December 17, 2019 / 03:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

बिहार। मुजफ्फरपुर के अहियापुर में रेप में असफल होने के बाद जिंदा जलाई गई युवती ने दम तोड़ दिया है। पीड़ित मौत से जिंदगी की जंग हार गई। वारदात 7 दिसंबर की है। अहियापुर में रेप में असफल होने के बाद आरोपी ने युवती को आग के हवाले कर दिया था।

पढ़ें- नागरिकता कानून विरोध के बीच फंसा आईपीएल ऑक्शन, 19 दिसंबर को कोलकाता में आयोजन

95 फीसदी जल चुकी युवती की हालत पहले सी नाजुक बनी थी। पीड़िता को पटना सिटी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई।

पढ़ें- पाकिस्तान की नापाक हरकत, गोलीबारी में एक जवान शहीद, पाक के कई बंकर …

पीड़िता के पटना आने के बाद पुलिस ने उससे मुलाकात कर बयान दर्ज किया था। पीड़िता पुलिस को मरने से पहले यह बयान दे चुकी है कि आरोपी राजा राम राय और उसके साथी ने ही उसे जलाया है। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर कर जेल में डाल दिया है।

पढ़ें- CAA-NRC सोनिया गांधी का बड़ा बयान, कहा- मंत्री अमित शाह की हिम्मत न…

वहीं परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि आरोपी 5 सालों से लगातार पीड़ित को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस इस मामले में पहले कार्रवाई की होती तो आज ये नौबत नहीं आती।

SEBI का DGM बताकर करते थे ठगी