हरियाणा के नूह में पांच युवकों ने 16 वर्षीय लड़की से बलात्कार किया
हरियाणा के नूह में पांच युवकों ने 16 वर्षीय लड़की से बलात्कार किया
गुरुग्राम, नौ जून (भाषा) हरियाणा के नूह जिले में पांच युवकों ने 16 वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण कर उससे बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
लड़की के पिता के अनुसार, छह जून को सुबह पांच बजे जब वह उठे तो उन्होंने पाया कि उनकी बेटी घर पर नहीं है।
उन्होंने बताया कि बाद में कुछ पुरुषों ने उसे मोटरसाइकिल से घर छोड़ा।
जब उन्होंने लड़की से पूछा कि वह कहां थी तो उसने बताया कि शौकीन नाम के एक व्यक्ति के पास उसकी निजी तस्वीरें एवं वीडियो थे और उसने उन्हें ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देकर उसका बलात्कार किया। शौकीन की उसके घर के पास पहले किराने की एक दुकान थी।
शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने में बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने बताया कि शौकीन के अलावा चार अन्य लोगों पर भी लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप है।
शिकायत के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया कि पांच जून को उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों में से एक नाबालिग है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’
भाषा सिम्मी संतोष
संतोष

Facebook


