कन्नूर केंद्रीय जेल में जेल अधिकारी से मारपीट के आरोप में तीन कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज

कन्नूर केंद्रीय जेल में जेल अधिकारी से मारपीट के आरोप में तीन कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज

कन्नूर केंद्रीय जेल में जेल अधिकारी से मारपीट के आरोप में तीन कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: September 24, 2026 / 01:00 pm IST
Published Date: September 24, 2026 1:00 pm IST

कन्नूर (केरलम), 24 सितंबर (भाषा) केरलम के कन्नूर केंद्रीय जेल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक सहायक जेल अधिकारी के साथ कथित रूप से मारपीट करने के मामले में तीन कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 सितंबर को शाम करीब पांच बजे जेल के ब्लॉक-10 के अंदर हुई। यह घटना सहायक जेल अधिकारी और एक कैदी के बीच कहासुनी के बाद हुई।

प्राथमिकी के अनुसार, कैदी विष्णु ने कथित तौर पर सहायक जेल अधिकारी जैद अली अजसल के निर्देशों का पालन करने से इनकार कर दिया, उनके साथ गाली-गलौज की, उनका गला पकड़ा और मारपीट की।

इसके बाद उसने अधिकारी को जमीन पर धक्का देकर गिराया और लात मारी।

अधिकारियों ने बताया कि जब अन्य जेल अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर उस अधिकारी को बचाने की कोशिश की तो दो अन्य कैदी कथित रूप से इस झगड़े में शामिल हो गए । उन्होंने बताया कि उनकी पहचान आदर्श चंद्रशेखरन और ब्रह्मजीत के रूप में हुयी है।

भाषा रंजन संतोष

संतोष


लेखक के बारे में