मणिपुर में उग्रवादी संगठन के लिए सदस्यों की भर्ती करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार
मणिपुर में उग्रवादी संगठन के लिए सदस्यों की भर्ती करने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार
इंफाल, 24 सितंबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में 53 वर्षीय एक महिला को एक उग्रवादी संगठन के लिए सदस्यों की भर्ती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि एक सूचना के आधार पर राज्य पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने बुधवार को लांगोल गेम गांव में छापेमारी की और कोंथौजाम रीता देवी उर्फ माया को गिरफ्तार कर लिया।
बयान में कहा गया है कि महिला कथित तौर पर प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के लिए सदस्यों की भर्ती कर रही थी।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा

Facebook


