मणिपुर में सोने के बिस्कुट जब्त, एक गिरफ्तार
मणिपुर में सोने के बिस्कुट जब्त, एक गिरफ्तार
इंफाल, 24 सितंबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से विदेश से प्राप्त सोने के चार बिस्कुट जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अवैध रूप से सोने के परिवहन की सूचना मिलने के बाद एक पुलिस दल ने बुधवार को नॉर्थ एओसी क्षेत्र में मोहम्मद शोएब अख्तर नामक व्यक्ति को रोका और उसके पास से 664 ग्राम वजन के सोने के बिस्कुट जब्त किए।
बयान में कहा गया कि गिरफ्तार व्यक्ति और जब्त किए गए सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) को सौंप दिया गया है।
भाषा रंजन मनीषा संतोष
संतोष

Facebook


