मध्यप्रदेश के गुना में तीन किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में एक दिव्यांग गिरफ्तार

Ads

मध्यप्रदेश के गुना में तीन किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में एक दिव्यांग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 10:26 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 10:26 PM IST

गुना (मध्यप्रदेश), सात अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के गुना में पुलिस ने 35 वर्षीय एक दिव्यांग व्यक्ति को कथित तौर पर अपनी इलेक्ट्रिक तिपहिया साइकिल में तीन किलोग्राम से अधिक गांजा छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान रामनिवास प्रेमलाल लोढ़ा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस के गश्ती दल ने सोमवार देर रात फतेहगढ़ इलाके के डोबरा रोड पर पकड़ा।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही उसने मौके से भागने की कोशिश की, जिससे पुलिस कर्मियों के मन में संदेह पैदा हो गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब उसके वाहन की गहन तलाशी ली तब उसे एक बैग में 3.110 किलोग्राम गांजा मिला।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ फतेहगढ़ पुलिस थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई।

भाषा सं ब्रजेन्द्र राजकुमार

राजकुमार