राजापुरी इलाके की दुकान में आग लगी, दमकल की नौ गाड़ियां भेजी गईं

Ads

राजापुरी इलाके की दुकान में आग लगी, दमकल की नौ गाड़ियां भेजी गईं

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 12:03 AM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 12:03 AM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) दिल्ली में मटियाला इलाके के राजापुरी इलाके में बृहस्पतिवार रात एक दुकान में भीषण आग लगने के बाद दमकल की नौ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि राजापुरी की गली नंबर 40 में स्थित दुकान में आग लगने की सूचना रात आठ बजकर 20 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद रात साढ़े नौ बजे दमकल की चार और गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर दमकल की कुल नौ गाड़ियों को भेजा गया है।

भाषा नोमान

नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल