दिल्ली के कीर्ति नगर में इमारत में आग लगी

Ads

दिल्ली के कीर्ति नगर में इमारत में आग लगी

  •  
  • Publish Date - May 26, 2026 / 07:42 PM IST,
    Updated On - May 26, 2026 / 07:42 PM IST

नई दिल्ली, 26 मई (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में मंगलवार को एक इमारत में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें शाम छह बजे आग लगने की सूचना मिली।

अधिकारी ने कहा, ‘हमने चार वाहन तुरंत मौके पर भेजे और शाम 6:25 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।’

उन्होंने बताया कि आग इमारत में लगे एक बिजली के बोर्ड से शुरू हुई थी।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश