दिल्ली के सीलमपुर में कपड़े की दुकानों में आग लगी, 30 से अधिक दमकल गाड़ियां लगायी गईं

दिल्ली के सीलमपुर में कपड़े की दुकानों में आग लगी, 30 से अधिक दमकल गाड़ियां लगायी गईं

दिल्ली के सीलमपुर में कपड़े की दुकानों में आग लगी, 30 से अधिक दमकल गाड़ियां लगायी गईं
Modified Date: February 22, 2026 / 08:36 pm IST
Published Date: February 22, 2026 8:36 pm IST

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कपड़े की कई दुकानों में रविवार को भीषण आग लग गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

अधिकारी ने बताया, “हमें शाम 4:22 बजे सीलमपुर के शांति मोहल्ला इलाके में कपड़े की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआत में हमने दमकल की चार गाड़ियां भेजीं लेकिन आग अन्य दुकानों में भी फैल गई। अब तक, हमने आग बुझाने के लिए 30 से अधिक दमकल गाड़ियां भेजी हैं।”

दुकानदार एजाज अहमद अंसारी ने बताया कि आग उनकी कपड़े की दुकान से शुरू हुई और धीरे-धीरे कई अन्य दुकानों में भी फैल गई।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाषा अमित सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में