दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके में गोदाम में आग लगी

Ads

दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके में गोदाम में आग लगी

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 05:06 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 05:06 PM IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके में बुधवार को एक गोदाम में आग लग गई। यह जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना डीएफएस को दोपहर करीब एक बजे मिली, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए 10 दमकल गाड़ियां भेजी गईं।

अधिकारी ने बताया, ‘दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं।’

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

भाषा अमित अविनाश

अविनाश