Watch Video: मुंबई में शिवाजी टर्मिनस के पास फुटब्रिज ढहा, दो दर्जन से अधिक घायल, हड़कंप

Ads

Watch Video: मुंबई में शिवाजी टर्मिनस के पास फुटब्रिज ढहा, दो दर्जन से अधिक घायल, हड़कंप

  •  
  • Publish Date - March 14, 2019 / 02:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

मुंबई: शिवाजी टर्मिनस से एक दर्दना​क हादसे की खबर सामने आई है। शिवाजी टर्मिनस के पास देर शाम फुटब्रिज गिरने से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि और लोग भी मलबे में दबे हो सकते हैं। हादसे से घायल लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पातल ले जाया गया है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि मुबई का शिवाजी टर्मिनस भीड़-भाड़ वाला इलाका माना जाता है। शाम होते ही यहां आने—जाने वालों की संख्या और भी बढ़ जाती है। इसी बीच एक फुटब्रिज ढह गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।