कोलकाता स्थित एक संगठन ने टीटीडी की ओर से संचालित ट्रस्ट को 2.5 करोड़ रुपये दान किए

Ads

कोलकाता स्थित एक संगठन ने टीटीडी की ओर से संचालित ट्रस्ट को 2.5 करोड़ रुपये दान किए

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 09:48 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 09:48 PM IST

तिरुपति, छह मई (भाषा) कोलकाता स्थित एक संगठन ने बुधवार को टीटीडी के एसवी प्रनंदना ट्रस्ट को 2.5 करोड़ रुपये दान किए, जो गरीब मरीजों को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करता है।

मंदिर निकाय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दानकर्ता संगठन के न्यासी अनुराग चौधरी ने तिरुमला स्थित अपने शिविर कार्यालय में टीटीडी अध्यक्ष को दान राशि सौंप दी।

नवंबर 2001 में स्थापित एसवी प्रनंदना ट्रस्ट (श्री वेंकटेश्वर ट्रस्ट) हृदय, गुर्दे, तंत्रिका संबंधी और कैंसर से संबंधित स्थितियों के साथ-साथ अन्य गंभीर बीमारियों सहित जानलेवा बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करवाता है।

भाषा तान्या माधव

माधव