केरल में एक तेंदुआ कुएं में गिरा, बचाव अभियान जारी
केरल में एक तेंदुआ कुएं में गिरा, बचाव अभियान जारी
कोझिकोड (केरल) 18 अक्टूबर (भाषा) कोझिकोड में कूदरनजी के पास दो दिन पहले 15 मीटर गहरे कुएं में गिरे तेंदुए को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के जंगल के पास बिना मुंडेर के सूखे कुएं में एक जानवर गिर गया था।
उन्होंने कहा कि शुरुआत में जानवर की प्रजाति की पहचान नहीं हो पाई क्योंकि वह कुएं के अंदर बनी एक गुफा में छिपा हुआ था।
अधिकारी ने बताया, ‘कैमरे लगाए गए और शुक्रवार शाम जब वह गुफा से बाहर निकला तो उसकी पहचान तेंदुए के रूप में हुई।’
उन्होंने कहा कि तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है।
अधिकारी ने कहा, ‘हमने कुएं के अंदर चारा डालकर एक पिंजरा उतारा है, यदि तेंदुआ पिंजरे में नहीं जाता है तो हम उसे बेहोश कर बाहर निकालने के बारे में विचार करेंगे।’
भाषा प्रचेता अविनाश
अविनाश

Facebook


