ओडिशा के बालासोर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत

Ads

ओडिशा के बालासोर में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 08:54 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 08:54 PM IST

बालासोर (ओडिशा), सात जून (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले में मोटरसाइकिल के एक ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति और उसकी नाबालिग बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान मनोज दास (35) और उनकी बेटी सैश्रिति (सात) के रूप में हुई है। वे जिले के भंडारिपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रहानिया गांव के निवासी थे।

हादसे में जान गंवाने वाले लोग अपने पैतृक गांव जा रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर उत्तरेश्वर के पास यह दुर्घटना हुई।

स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों को सोरो अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप