ओडिशा के कालाहांडी में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसके भतीजे की मौत

Ads

ओडिशा के कालाहांडी में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसके भतीजे की मौत

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 08:55 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 08:55 PM IST

भवानीपटना (ओडिशा), 27 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के कालाहांडी जिले में सोमवार को एक मोटरसाइकिल और पिक-अप वैन के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति और उसके भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना जूनागढ़ प्रखंड के अंतर्गत बुदिपादर चौक पर हुई, जब एक पिक-अप वैन ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जिनकी पहचान चिकली गांव के 18 वर्षीय मुकेश नाग और माटीगांव के 13 वर्षीय महेंद्र नायक के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि चालक दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।

चश्मदीदों ने बताया कि तेज रफ्तार पिक-अप वैन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उस पर सवार लोग सड़क पर जा गिरे। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे, लेकिन दोनों मृत पाये गये।

भाषा दिलीप

दिलीप