पंजाब: कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रतिद्वंद्वी गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए

Ads

पंजाब: कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रतिद्वंद्वी गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 12:47 AM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 12:47 AM IST

फाजिल्का (पंजाब), चार अगस्त (भाषा) पंजाब कांग्रेस में जारी अंतर्कलह के बीच मंगलवार को यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए।

‘हर बूथ, कांग्रेस मजबूत’ कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के कुछ समर्थकों ने भी उनके समर्थन में नारे लगाए। वडिंग कार्यक्रम में पंजाब के एआईसीसी प्रभारी भूपेश बघेल के साथ मौजूद थे।

चन्नी के कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने से रोका गया।

पंजाब के कुछ हिस्सों में कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाते हुए पोस्टर भी लगाए गए हैं।

मुक्तसर में बघेल वापस जाओ” लिखे पोस्टर दिखाई दिए, जबकि फिरोजपुर में एक पोस्टर में चन्नी को एक बनियान पहने हुए दिखाया गया, जिस पर “आरएसएस” लिखा हुआ था।

पार्टी में अंतर्कलह उस समय शुरू हुई, जब कांग्रेस ने वडिंग को पंजाब इकाई के अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा, जबकि जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी की चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

हाल के दिनों में पार्टी के कार्यक्रमों के दौरान चन्नी के समर्थकों ने वडिंग के खिलाफ नारेबाजी की है। हालांकि, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग ने साफ कहा है कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र