गुजरात: 600 यात्रियों की क्षमता वाले एक नए लग्जरी क्रूज को नर्मदा नदी में उतारा गया

Ads

गुजरात: 600 यात्रियों की क्षमता वाले एक नए लग्जरी क्रूज को नर्मदा नदी में उतारा गया

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 01:01 AM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 01:01 AM IST

नर्मदा, चार अगस्त (भाषा) गुजरात के नर्मदा जिले में मंगलवार को 600 यात्रियों की क्षमता वाले एक नए लग्जरी क्रूज को नर्मदा नदी में उतारा गया। राज्य सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों बताया कि इसका उद्देश्य ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के आसपास पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देना है।

सरकारी बयान के मुताबिक, “दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास अब नर्मदा नदी में 600 यात्रियों की क्षमता वाले क्रूज की शुरुआत के साथ एक और नया आकर्षण जुड़ गया है।”

बयान के अनुसार, आवश्यक वैधानिक मंजूरियां मिलने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन पूरा होने के बाद इसकी व्यावसायिक सेवाएं शुरू की जाएंगी।

भाषा जोहेब जितेंद्र

जितेंद्र