तिरुवनंतपुरम, तीन मार्च (भाषा) तिरुवनंतपुरम जिले में मंगलवार को एक पिता और पुत्र बिजली की बाड़ के संपर्क में आ गए जिससे करंट लगने से उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना नागरूर ब्लॉक कार्यालय के पास एक खेत में हुई। मृतकों की पहचान 58 वर्षीय कोचुन्नी और उसके 35 वर्षीय बेटे अखिल के रूप में हुई है।
शव धान के खेत में मिले थे।
खबरों के अनुसार, सुबह जब ‘फील्ड सुपरवाइजर’ खेत का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्होंने दो पुरुषों को बेहोशी की हालत में पाया।
माना जा रहा है कि जंगली सूअरों को फसलों से दूर रखने के लिए बिजली की बाड़ लगाई गई थी। पुलिस ने बताया कि उन्हें शक है कि बाड़ अवैध रूप से लगाई गई होगी और वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पिता और पुत्र को इसकी जानकारी नहीं थी और वे उस इलाके में घुसे कैसे।
पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा लिए हैं। जांच जारी है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो पाएगी।
भाषा
शुभम नरेश
नरेश