वाशिंगटन, तीन मार्च (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका-इजराइल का सैन्य अभियान समाप्त होने के बाद ईरानी शासन के भीतर से ही किसी व्यक्ति का सत्ता संभालना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।
राष्ट्रपति कार्यालय से संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन इस बात के समर्थन में नहीं है कि ईरान के अंतिम के शाह के बेटे रजा पहलवी सत्ता की बागडोर संभालें।
वर्तमान में, पहलवी निर्वासन में रह रहे हैं।
ईरान में मौजूद संभावित नेताओं के बारे में ट्रंप ने कहा, ‘‘जिन लोगों के बारे में हमने सोचा था, वे मर चुके हैं।’’
ट्रंप ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि सबसे बुरा यह होगा कि फिर कोई ऐसा व्यक्ति सत्ता संभाले जो पहले वाले जितना ही बुरा हो…लेकिन, हम ऐसा नहीं होने देना चाहते।’’
ईरान के कई नेताओं के बीच, 37 वर्षों तक देश पर शासन करने वाले खामेनेई की जगह लेने के लिए जद्दोजहद चल रही है।
एपी शफीक सुभाष
सुभाष