होलिका दहन के लिए पेड़ के तने को ट्रेन के डिब्बे के बाहर बांधकर ले जाया गया, मामला दर्ज

Ads

होलिका दहन के लिए पेड़ के तने को ट्रेन के डिब्बे के बाहर बांधकर ले जाया गया, मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - March 4, 2026 / 12:58 AM IST,
    Updated On - March 4, 2026 / 12:58 AM IST

मुंबई, तीन मार्च (भाषा) रेलवे अधिकारियों ने होलिका दहन के लिए पेड़ का एक बड़ा तना विरार से माहिम जाने वाली उपनगरीय लोकल ट्रेन के डिब्बे से बांधकर ले जाने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक व्यक्ति ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें ट्रेन के एक डिब्बे के बाहर पेड़ का एक लंबा तना क्षैतिज रूप से बंधा हुआ देखा जा सकता है, जो उसके दरवाजों को अवरुद्ध कर रहा है। इस वीडियो को रेलवे अधिकारियों को भी टैग किया गया।

पश्चिमी रेलवे के मुंबई डिविजन के डिविजनल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने शाम को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपनगरीय ट्रेनों में भारी सामान ले जाना प्रतिबंधित है और इस मामले में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें शामिल व्यक्तियों को पकड़ लिया गया है और रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’

भाषा

शफीक सुभाष

सुभाष