हरियाणा के सोनीपत में व्यक्ति ने लोहे की रॉड से वार कर दंपति और एक महिला की हत्या की

Ads

हरियाणा के सोनीपत में व्यक्ति ने लोहे की रॉड से वार कर दंपति और एक महिला की हत्या की

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 02:45 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 02:45 PM IST

सोनीपत (हरियाणा), 25 मई (भाषा) हरियाणा के कुंडली इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक दंपति और एक अन्य महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान ब्रह्मप्रकाश के रूप में हुई है जिसने कथित तौर पर रविवार रात को तीनों पीड़ितों पर लोहे की रॉड से हमला किया था।

मृतकों में विजय (50) नामक एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला शामिल हैं। ये तीनों आरोपी के साथ एक ही आवासीय सोसायटी में रहते थे।

पुलिस के मुताबिक, ब्रह्मप्रकाश शराब का आदी है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है ताकि अपराध के मकसद का पता लगाया जा सके।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी द्वारा अपराध करने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।’’

भाषा सुरभि प्रशांत

प्रशांत