Earthquake in Arunachal Pradeshs/Image Credit: File
अरुणाचल प्रदेश: Earthquake in Arunachal Pradesh भारत के अरुणाचल प्रदेश में आज मंगलवार को हड़कंप मच गया। यहां सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप राज्य के बिचोम में महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता मापी गई। (Arunachal Pradesh Earthquake) भूकंप के झटके के बाद हर तरफ दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकल गए हैं। हालांकि भूपंक के इस झटके से किसी भी प्रकार की जन हानि की खबर सामने नहीं आई है। लेकिन सुबह सुबह लोगों में हड़कंप मच गया हैं।
भूकंप सुबह करीब 5 बजकर 44 मिनट पर आया। इसका केंद्र बिचोम, अरुणाचल प्रदेश में जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का अक्षांश 27.540° उत्तर और देशांतर 92.817° पूर्व दर्ज किया गया।
अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में रिक्टर पैमाने पर 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। pic.twitter.com/JG447V0rWI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2026
आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शनिवार देर रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक भूकंप रात 10 बजकर 24 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई, जबकि भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे था।