दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में एक व्यक्ति को गोली मारी गई

Ads

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में एक व्यक्ति को गोली मारी गई

  •  
  • Publish Date - September 26, 2025 / 11:32 AM IST,
    Updated On - September 26, 2025 / 11:32 AM IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार की सुबह एक पार्क के निकट दो अज्ञात हमलावरों ने 55 वर्षीय एक व्यक्ति को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना के संबंध में सुबह लगभग नौ बजकर 53 मिनट पर मालवीय नगर पुलिस थाने पर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) से कॉल प्राप्त हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल की पहचान बेगमपुर निवासी लखपत सिंह कटारिया के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दो लोगों ने पार्क के निकट कटारिया को रोका, उन पर गोलियां चलाईं और एक अज्ञात मोटरसाइकिल से मौके से भाग गए।

इसने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा देवेंद्र मनीषा

मनीषा