मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला

Ads

मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला

  •  
  • Publish Date - March 3, 2021 / 06:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

आइजोल, तीन मार्च (भाषा) मिजोरम में बुधवार को एक व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि होने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,427 हो गयी है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय मरीज आइजोल जिले से है। चिकित्सा जांच के लिए एक निजी अस्पताल में इलाज के समय उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।

मिजोरम में फिलहाल 20 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 4,397 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है।

कोविड-19 के 1438 नमूनों की मंगलवार को जांच की गयी। अब तक 2,34,742 नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी के मुताबिक मंगलवार तक 25,377 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गयी। उन्होंने बताया कि 8,092 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक मिल चुकी है।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश