सूरत में गड़बड़ी के कारण निर्माणाधीन ‘एलिवेटेड’ रोड का एक हिस्सा तोड़ा गया

Ads

सूरत में गड़बड़ी के कारण निर्माणाधीन ‘एलिवेटेड’ रोड का एक हिस्सा तोड़ा गया

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 09:59 PM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 09:59 PM IST

सूरत, 23 जून (भाषा) सूरत शहर में एक निर्माणाधीन ‘एलिवेटेड’ रोड के एक हिस्से को गड़बड़ी के कारण तोड़ दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हाल ही में सहारा दरवाजा के पास रेलवे गोदाम इलाके में इस ढांचे के मुड़े हुए ‘गर्डर’ का एक वीडियो वायरल हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 17 मई को हुई।

पश्चिम रेलवे की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रभावित जगह पुराने यार्ड इलाके के अंदर थी। इसमें कहा गया है कि काम तुरंत रोक दिया गया और प्रभावित हिस्से को पूरी तरह से हटा दिया गया है।

विज्ञप्ति के अनुसार, दोबारा निर्माण का काम डिज़ाइन की विस्तृत जांच और निरीक्षण के बाद ही शुरू किया जाएगा।

निर्माण स्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि इंजीनियरिंग ‘ड्रॉइंग’ में बदलाव के बाद ‘गर्डर’ को हटा दिया गया है।

भाषा अविनाश दिलीप

दिलीप