गुरुग्राम में सड़क हादसे में निजी कंपनी के एक अधिकारी की मौत

Ads

गुरुग्राम में सड़क हादसे में निजी कंपनी के एक अधिकारी की मौत

  •  
  • Publish Date - April 6, 2026 / 02:51 PM IST,
    Updated On - April 6, 2026 / 02:51 PM IST

गुरुग्राम, छह अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम में मोलाहेड़ा गांव के पास एक बस और कार की टक्कर में एक निजी कंपनी के 24 वर्षीय अधिकारी की मौत हो गयी । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान संभव निगम के तौर पर की गयी है । यह हादसा रविवार को उस समय हुआ जब निगम अपने एक दोस्त से मुलाकात के बाद सेक्टर 51 स्थित अपने घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में निगम की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के लिये तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य कारण बताया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “बस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।”

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा