Reported By: Nasir Gouri
,Jyotiraditya Scindia News/Image Credit: Jyotiraditya Scindia X Handle
Jyotiraditya Scindia News: ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में स्वर्ण रेखा नदी पर बन रही लगभग ₹1400 करोड़ की एलिवेटेड रोड और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईबीसी 24 से खास बातचीत में कहा कि, एलिवेटेड रोड़ एक सपने जैसा था, (Jyotiraditya Scindia News) जो अब पूरा हो रहा है। 70 से 75 फीसदी काम पूरा हो गया है, 14 किलोमीटर का फेज-1,2 है। जहां पर एलिवेटेड रोड़ बन रहा है, वहां पहले नदी थी, फिर नाला बन गया है, लेकिन अब उस पर एलिवेटेड रोड़ बन रहा है, आज बहुत मन खुश है, प्रफुल्लित है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह एलिवेटेड रोड नदी के ऊपर करीब 14 किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है, जिसे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि, मंत्री सिंधिया ने इस प्रोजेक्ट के पहले फेज का जायजा लिया। ट्रिपल आईटीएम से रानी लक्ष्मीबाई क्षेत्र तक का हिस्सा लगभग 90% तक तैयार हो चुका है, (Jyotiraditya Scindia News) जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के बाद सिंधिया कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक भी की।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया प्रदेश के पहले एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण, कहा- आज मन बहुत खुश है https://t.co/yHhiangxCn
— IBC24 News (@IBC24News) April 6, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-