जयपुर में कबाड़ी व्यापारी का धारदार हथियार से रेता गला

Ads

जयपुर में कबाड़ी व्यापारी का धारदार हथियार से रेता गला

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 03:53 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 03:53 PM IST

जयपुर, दो जून (भाषा) राजस्थान के जयपुर जिले के मनोहरपुरा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक कबाड़ी व्यापारी की हत्या कर दी गई। मनोहरपुर बस स्टैंड के पास स्थित उसके गोदाम से कबाड़ी का रक्त रंजित शव बरामद किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान रामअवतार खटीक के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ता थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मनोहरपुर थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

भाषा बाकोलिया मनीषा रंजन

रंजन