शह मात The Big Debate: ‘डबल इंजन’ की पहरेदारी.. संगठन को जिम्मेदारी! भाजपा की तैयारी पर विपक्ष का तंज, क्या अब डबल इंजन के पहरेदार होंगे BJP कार्यकर्ता?

Ads

CG Politics News: साल 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने संगठन को और अधिक सक्रिय करने का फैसला किया है।

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 11:50 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 11:52 PM IST

CG Politics News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने संगठन को और अधिक सक्रिय करने का फैसला किया है।
  • नई व्यवस्था के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में जिला पदाधिकारियों की बैठक होगी।
  • भाजपा ने कहा- डबल इंजन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

CG Politics News: रायपुर: साल 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने संगठन को और अधिक सक्रिय करने का फैसला किया है। नई व्यवस्था के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में जिला पदाधिकारियों की बैठक होगी, दूसरे सप्ताह में मंडल स्तर की बैठक आयोजित की जाएगी। तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्रों की बैठक और चौथे सप्ताह में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ स्तर की बैठकें होंगी। इसके अलावा महीने में एक दिन सभी प्रमुख पदाधिकारियों की विशेष बैठक भी अनिवार्य की गई है।

बीजेपी का कहना है कि इन बैठकों के जरिए डबल इंजन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा और संगठन तथा सरकार के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।

बीजेपी की इस रणनीति पर PCC चीफ दीपक बैज का कहना है कि जब सरकार के पास बताने लायक उपलब्धियां ही नहीं हैं, (CG Politics News) तब कार्यकर्ता जनता के बीच क्या संदेश लेकर जाएंगे। बैज के आरोपों पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया और कहा कि बीजेपी चुनावी मौसम में नहीं बल्कि साल के 365 दिन जनता के बीच काम करने वाला संगठन है और नई बैठक व्यवस्था उसी अभियान को और मजबूत करेगी।

CG Politics News: साफ है कि 2028 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से संगठन को मजबूत करने चार्ज करना शुरू कर दिया है। हालांकि कांग्रेस इसे सरकार की नाकामियों से ध्यान भटकाने की कवायद बता रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में संगठन बनाम विपक्ष की लड़ाई और तेज होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-