Ram Mandir Chanda Chori Case/ Image Source : FILE
Ram Mandir Chanda Chori Case: नई दिल्ली: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच अब ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुंच गई है। पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पुलिस पूछताछ कर चुकी है, वहीं 8 गिरफ्तार आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पुलिस बैंक खातों से लेकर संपत्तियों तक की जांच में जुटी है।
राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी का मामला अब सिर्फ गिरफ्तार कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहा। जांच की आंच ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुंच चुकी है। पुलिस पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव के बयान दर्ज कर चुकी है। उधर, भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट ने गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को 13 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियां अब आरोपियों के बैंक खातों, संपत्तियों और लेन-देन की कड़ी जोड़ रही हैं। SBI अयोध्या धाम शाखा से 7 आरोपियों के बैंक स्टेटमेंट लिए गए हैं। जांच इस बात की हो रही है कि मंदिर में नौकरी मिलने के बाद उनके खातों में कितना पैसा आया। (Ram Mandir Chanda Chori Case) पुलिस ने नोटों की गिनती में शामिल बैंक के दो कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया है। इधर अयोध्या में इस मामले को लेकर नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि कोई भी वकील आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा। इतना ही नहीं, चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तीनों को अयोध्या छोड़ने की चेतावनी भी दी गई है।
इस बीच CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा है कि मामले पर छुट्टियों के बाद सुनवाई होगी। इधर विपक्ष लगातार सरकार और ट्रस्ट पर सवाल उठा रहा है, लेकिन सरकार निष्पक्ष जांच का भरोसा दिला रही है।
Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर की आस्था से जुड़े इस बेहद संवेदनशील मामले में अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है। बैंक खातों, संपत्तियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से पूछताछ के बाद जांच किस दिशा में बढ़ती है, और क्या बड़े नामों पर भी कार्रवाई होती है। इसका फैसला आने वाले दिनों में होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-