श्रीनगर के हजरतबल में एक आतंकवादी ढेर, दो अन्य की तलाश जारी

Ads

श्रीनगर के हजरतबल में एक आतंकवादी ढेर, दो अन्य की तलाश जारी

  •  
  • Publish Date - March 10, 2022 / 04:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

श्रीनगर, 10 मार्च (भाषा) शहर के हजरतबल इलाके में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और मौके से भागे दो अन्य आतंकवादियों की तलाश जारी है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘अपराह्न करीब 3:25 बजे हजरतबल दरगाह के बाहर पुलिस और आतंकवादियों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई। एक आतंकवादी मौके पर ही मारा गया।’’

उन्होंने बताया कि मौके से एक पिस्तौल बरामद हुई है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘दो आतंकवादी हजरतबल दरगाह की ओर भागे हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।’’

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘हजरतबल इलाके में श्रीनगर पुलिस ने एक आतंकवादी को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से भागे दो अन्य की तलाश जारी है।’’

भाषा अर्पणा नेत्रपाल

नेत्रपाल