जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Ads

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

  •  
  • Publish Date - June 25, 2021 / 09:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

श्रीनगर, 25 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बल ने शोपियां जिले के हंजीपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जिसके बाद बल ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उसकी और उसके संगठन की पहचान अभी नहीं हुई है। आखिरी खबरें मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा