राष्ट्रगान के बीच कथित तौर पर नारेबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया

राष्ट्रगान के बीच कथित तौर पर नारेबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया

राष्ट्रगान के बीच कथित तौर पर नारेबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया
Modified Date: September 9, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: September 9, 2026 7:53 pm IST

मंगलुरु (कर्नाटक), नौ सितंबर (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले के कडाबा तालुक में शिरडी ग्राम पंचायत के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाए जाने के बीच पूर्व ग्राम पंचायत अध्यक्ष द्वारा विरोध स्वरूप कथित तौर पर नारेबाजी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

ग्राम पंचायत के पूर्व नेता की पहचान पॉलोस के रूप में हुई है जो शिरडी गांव का रहने वाला है। ग्रामवासियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने पॉलोस को गिरफ्तार करने की मांग की है।

जिले के पुलिस अधीक्षक डाक्टर अरुण के ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि स्थानीय पंचायत विकास अधिकारी को इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना 10 दिन पहले की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया मंच पर अब सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मामले में की जांच कर रहे हैं।’’

भाषा सं राजेंद्र

अमित

अमित


लेखक के बारे में