नोएडा में एक युवक ने खुदकुशी की

नोएडा में एक युवक ने खुदकुशी की

नोएडा में एक युवक ने खुदकुशी की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: February 26, 2022 3:38 pm IST

नोएडा (उप्र), 26 फरवरी (भाषा) बीटा-2 थानाक्षेत्र में बीटा-1 सेक्टर के होटल में में गाजियाबाद के एक युवक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

थाना बीटा-2 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीटा-1 सेक्टर में स्थित गोल्डन इंपीरियल नामक ओयो होटल में गाजियाबाद का रंजीत सिंह (30) ठहरा हुआ था और कल शाम को उसे कमरा खाली करके जाना था लेकिन जब वह नीचे नहीं आया तो होटल के मैनेजर एवं अन्य कर्मियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष के अनुसार काफी देर तक जब रंजीत सिंह ने दरवाजा नहीं खोला तब कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस को रंजीत फांसी पर लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक एक ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनी के लिए डिलीवरी करने का काम करता था। पुलिस को शक है की आर्थिक परेशानी के चलते उसने आत्महत्या किया है।

भाषा राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में