एक युवक ने की आत्महत्या

Ads

एक युवक ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - February 9, 2023 / 01:44 PM IST,
    Updated On - February 9, 2023 / 01:44 PM IST

नोएडा, नौ फरवरी (भाषा) नोएडा में फेस-2 थानाक्षेत्र के नयागांव में एक युवक ने देर रात को कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) विशाल पांडे ने बताया कि नयागांव में अपने किराए के मकान में महेंद्र (21) ने कल देर रात फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि मृतक के परिजनों से पुलिस आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। महेंद्र औरैया जनपद का रहने वाला था।

भाषा सं

राजकुमार

राजकुमार