दिल्ली विधानसभा में आप ने बजट पेश होने का बहिष्कार किया

Ads

दिल्ली विधानसभा में आप ने बजट पेश होने का बहिष्कार किया

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 01:11 AM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 01:11 AM IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली विधानसभा में विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने मंगलवार को बजट प्रस्तुति का बहिष्कार किया, वहीं अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और विपक्ष की नेता आतिशी ने एक-दूसरे को कड़े शब्दों में पत्र लिखे।

वरिष्ठ विधायकों ने दावा किया कि विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि विपक्षी सदस्य बजट के दौरान उपस्थित नहीं हुए।

आतिशी ने गुप्ता को लिखे पत्र में आप विधायकों के निलंबन का मुद्दा उठाया और सदन में ‘दोहरे मापदंड’ अपनाने का आरोप लगाया।

आप नेताओं ने सोमवार और मंगलवार को बजट सत्र का बहिष्कार किया और अध्यक्ष से पार्टी के चार विधायकों का निलंबन रद्द करने की मांग की।

विधायक संजीव झा, जरनैल सिंह, सोम दत्त और कुलदीप कुमार को विधानसभा के पिछले सत्र में उपराज्यपाल के भाषण में बाधा डालने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी के चार विधायकों का निलंबन मौजूदा सत्र में भी जारी है क्योंकि सदन का पिछला सत्र स्थगित नहीं किया गया था।

भाषा

राखी रंजन

रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार