Iran Israel War Latest News: अमेरिका ने कहा समझौता करो, ईरान ने कहा ‘पहले मेरी शर्तें मानो..’! खाड़ी में अब ये नया ड्रामा शुरू
Ads
Iran Israel War Latest News: ईरान और अमेरिका के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने ट्रंप प्रशासन के युद्धविराम प्रस्ताव का जवाब बेहद कठोर मांगों के साथ दिया है।
Iran Israel War Latest News:ईरान और अमेरिका के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने ट्रंप प्रशासन के युद्धविराम प्रस्ताव का जवाब बेहद कठोर मांगों के साथ दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने इन मांगों को अत्यधिक कठोर, अवास्तविक और बेतुका बताया है। उन्हें लगता है कि इस प्रकार की मांगों को पूरा करना असंभव है और यह दोनों देशों के बीच किसी तत्काल समाधान की संभावना को कम करता है।
Iran US conflict: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने बंद करने मांगा
रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद करने की मांग की है। इसके साथ ही ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए एक नया ढांचा लागू करने की बात कही है, जिसके तहत इस जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी जहाजों से शुल्क वसूल किया जा सके। यह मांग क्षेत्रीय और वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए चिंता का विषय बन गई है।
Strait of Hormuz news: होर्मुज जलडमरूमध्य से शुल्क की धमकी
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान ने अपने ऊपर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंधों को समाप्त करने की मांग रखी है। इसके अलावा, ईरान ने इजरायल द्वारा लेबनान स्थित संगठन हिज्बुल्लाह के खिलाफ चलाए जा रहे सैन्य अभियानों को रोकने की शर्त भी रखी है। ईरान ने यह स्पष्ट किया है कि उसके बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं होगी। अमेरिकी अधिकारियों ने इन मांगों को अत्यधिक कठोर, अवास्तविक और बेतुका बताया है। उन्हें लगता है कि इस प्रकार की मांगों को पूरा करना असंभव है और यह दोनों देशों के बीच किसी तत्काल समाधान की संभावना को कम करता है।
Gulf tension latest: होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के ऊर्जा मार्गों में से एक प्रमुख मार्ग
होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के ऊर्जा मार्गों में से एक प्रमुख मार्ग है, जहां से अंतरराष्ट्रीय तेल और गैस टैंकर गुजरते हैं। यदि ईरान अपने शुल्क लगाने की नीति लागू करता है, तो तेल की कीमतों और समुद्री व्यापार पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।