AAP Protest In Punjab/Image Credit: X Handle
AAP Protest In Punjab: चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में इस समय घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों के खिलाफ गुस्सा सड़कों पर भी दिखाई दे रहा है। पंजाब में आप के समर्थक काफी ज्यादा आक्रोशित है और अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है। पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह के आवास के बाहर काले रंग से ‘पंजाब का गद्दार’ लिख दिया गया, जबकि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं विरोध-प्रदर्शन के बीच पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर पंजाब के सीएम भगंवत मान ने तीखा हमला बोला है ओर उन्हें ‘गद्दार’ करार दिया। (AAP Protest In Punjab) चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने न केवल आम आदमी पार्टी बल्कि पंजाब की जनता के विश्वास के साथ भी विश्वासघात किया है।
#WATCH | Jalandhar, Punjab: AAP workers express their resentment against Rajya Sabha MP Harbhajan Singh as they wrote “Gaddar” on the walls of his residence in Jalandhar.
Raghav Chadha, Harbhajan Singh, along with 2/3rd MPs of AAP, merged with the BJP yesterday. pic.twitter.com/PGiFKwlt0I
— ANI (@ANI) April 25, 2026
AAP Protest In Punjab: सीएम मान ने भाजपा ने पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा पंजाब में राजनीतिक जमीन न होने के कारण दलबदल की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है और इसके लिए डर, लालच और दबाव की रणनीति अपना रही है। मान ने कहा कि पंजाब में ‘बेअदबी’ के खिलाफ सख्त कानून लागू होने के बाद से भाजपा की बेचैनी साफ दिख रही है।
भगवंत मान ने अपने बयान में आगे कहा कि, भाजपा को पंजाब और पंजाबियों से समस्या है। (AAP Protest In Punjab) जो भी चीज पंजाब के लोगों को खुशी देती है, भाजपा उसे बिगाड़ने की कोशिश करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, तब केंद्र ने राज्य के ग्रामीण विकास के लिए मिलने वाली राशि रोक दी। हरभजन सिंह के आवास के बाहर गद्दार लिखने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग काले रंग के स्प्रे पेंट से गद्दार लिख रहे हैं। हालांकि पुलिस वहीं खड़ी है लेकिन उन्हें हटाने की कुछ खास कोशिश करती नजर नहीं आ रही है।
AAP Protest In Punjab: सीएम मान ने आगे कहा कि, भाजपा का देशभर में यही तरीका रहा है कि क्षेत्रीय दलों को कमजोर किया जाए। (AAP Protest In Punjab) उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार के दल, तथा अन्य कई क्षेत्रीय शक्तियों को इसी तरह निशाना बनाया गया। मुख्यमंत्री ने भाजपा को ‘बंदे खानी पार्टी’ बताते हुए कहा कि जिस दल से वह गठबंधन करती है, अंततः उसी को निगल जाती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पास भरोसेमंद नेतृत्व नहीं है, इसलिए वह दूसरों की पार्टियां तोड़ने में लगी रहती है।
इन्हे भी पढ़ें:-