AAP Rajya Sabha MP Latest News: राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत सभी बागी बने BJP के सांसद.. सभापति ने दी मंजूरी, किये गए सूचीबद्ध

AAP Rajya Sabha MP Latest News: आप के सात राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, सभापति की मंजूरी के बाद सूची में बदलाव हुआ।

AAP Rajya Sabha MP Latest News: राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत सभी बागी बने BJP के सांसद.. सभापति ने दी मंजूरी, किये गए सूचीबद्ध

AAP Rajya Sabha MP Latest News || Image- IBC24 News File

Modified Date: April 27, 2026 / 12:14 pm IST
Published Date: April 27, 2026 12:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आप के सात राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल होकर आधिकारिक रूप से सूचीबद्ध हुए।
  • राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत कई नेताओं ने पार्टी से बगावत की।
  • राज्यसभा में भाजपा सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई।

नई दिल्ली: पिछले दिनों आम आदमी पार्टी से बगावत कर भाजपा में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसद भाजपा सांसदों के तौर पर सूचीबद्ध किये जा चुके है। राज्यसभा के सभापति को इसकी मंजूरी मिल गई है। (AAP Rajya Sabha MP Latest News) राज्यसभा की तरफ से जारी सूची में सभी सांसदों को भाजपा का सांसद बताया गया है। इस तरह अब उच्च सदन यानी राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या 106 से बढ़ कर 113 हो गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या 10 से घट कर 03 रह गई है।

इन सांसदों में छोड़ दिया था AAP

गौरतलब है कि, पार्टी नेतृत्व से नाराजगी के चलते आम आदमी पार्टी के कोटे से राज्यसभा पहुंचे सात सांसदों ने अपनी पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थम लिया था। इस दलबदल की अगुवाई आप के पूर्व नेता और पंजाब से रास सांसद राघव चड्ढा ने की थी। पार्टी छोड़ने वालों में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल का नाम शामिल है।

राघव चड्ढा का नया वीडियो, जानें क्या कहा

इस बीच राघव चड्ढा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के अपने फ़ैसले को लेकर हो रही आलोचना का जवाब दिया और बताया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी क्यों छोड़ी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में चड्ढा ने कहा कि उनके इस ऐलान के बाद उन्हें बड़ी संख्या में मैसेज मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, “पिछले तीन दिनों से मुझे आप सभी से बहुत सारे मैसेज मिल रहे हैं। आप में से ज़्यादातर लोग मुझे शुभकामनाएँ दे रहे हैं और बधाई दे रहे हैं, जबकि कुछ लोग मेरे इस फ़ैसले के पीछे की वजह जानना चाहते हैं।”

राघव चड्ढा के खिलाफ प्रदर्शन, आप कार्यकर्ता हिरासत में

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के खिलाफ रविवार को मुंबई के खार क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चड्ढा शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये थे। (AAP Rajya Sabha MP Latest News) ‘आप’ की मुंबई इकाई की अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने दावा किया कि पुलिस ने ‘आप’ कार्यकर्ताओं को “गद्दार” चड्ढा के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने से रोका और स्थानीय नेता रुबेन मस्कारेनहास को हिरासत में ले लिया। खार पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मस्कारेनहास और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने ले जाया गया है, लेकिन उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया।

मेनन ने कहा, “मुंबई पुलिस के पास राघव चड्ढा के मुंबई स्थित आवास की सुरक्षा के अलावा कोई अन्य काम नहीं है। ‘आप’ की मुंबई इकाई के कार्यकर्ताओं को ‘गद्दार’ के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने से रोका गया। रूबेन को खार पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया है। लेकिन भाजपा को मनमाने ढंग से सड़कें अवरुद्ध करने की छूट दी गई है।”

‘आप’ की मुंबई इकाई ने हाल में भाजपा में शामिल हुए चड्ढा और पार्टी के छह अन्य राज्यसभा सदस्यों के खिलाफ खार क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी। गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा था, जब राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल ने पार्टी छोड़ दी थी। (AAP Rajya Sabha MP Latest News) इन सांसदों ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों से भटक गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान से मुलाकात की

पुणे: विधि कॉलेज के पांच छात्रों के खिलाफ रैगिंग के आरोप में मामला दर्ज

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

गाजीपुर मामला : अफवाहें फैलाने के आरोप में दो ‘एक्स’ खातों के खिलाफ प्राथमिकी

नागपुर: मिनी ट्रक पुल की रेलिंग से टकराया, महिला की मौत, नौ घायल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown