Abhijeet Dipke Arrested?: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता और जेपी नड्डा के बीच हुई 10 मिनट तक चर्चा, इधर दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को लिया हिरासत में / Image: AI Generated
नई दिल्ली: Abhijeet Dipke Arrested? नीट यूजी परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक संसद भवन के बेहद पास तक पहुंच चुके हैं। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि जेपी नड्डा से मुलाकात हुई है। इस दौरान करीब 10 मिनट तक चर्चा हुई।
Abhijeet Dipke Arrested? सौभव दास ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि 2 घंटे से ज़्यादा इंतज़ार करने के बाद, आशुतोष रांका और मैंने अभी जे.पी. नड्डा जी से उनके घर पर 10 मिनट मुलाक़ात की। हमने अपनी मांगों वाला एक लिखित पत्र उन्हें सौंपा है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वे इस बीच आंतरिक स्तर पर बात करेंगे। हम उस प्रक्रिया में हैं। बड़े पैमाने पर लोगों को हिरासत में लिए जाने जैसी ख़बरें आ रही हैं।
वहीं, सौरव दास ने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया है! हम सभी सांसदों से अपील करते हैं कि वे तुरंत सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में खड़े हों! पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बेरहमी से कार्रवाई कर रही है और उनकी पिटाई कर रही है।
दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध मार्च के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई, जब कथित परीक्षा अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉजपा के आह्वान पर हजारों लोगों ने संसद की ओर कूच करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधान ने संसद भवन परिसर स्थित शाह के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। हालांकि, बैठक में क्या चर्चा हुई, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी। कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में संगठन के प्रदर्शनकारी 20 जून से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। संगठन नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में सुधार और प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।