ABVP-Left clash at JNU: आधी रात JNU कैंपस बना जंग का मैदान! इस वजह से ABVP-लेफ्ट छात्रों में भिड़ंत, जमकर चले ईंट-पत्थर, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह
ABVP- Left clash at JNU: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) परिसर में देर रात छात्रों के अलग-अलग गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और पत्थरबाजी के आरोप लगाए।
JNU CLASH/ image source: ABCP X HANDLE
- दिल्ली: JNU परिसर में प्रदर्शन के दौरान झड़प
- लेफ्ट छात्रसंघ ने ABVP पर लगाए पथराव का आरोप
- लेफ्ट छात्रों का दावा शांतिपूर्ण चल रहा था प्रदर्शन
ABVP- Left clash at JNU: दिल्ली: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) परिसर में देर रात छात्रों के अलग-अलग गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और पत्थरबाजी के आरोप लगाए। घटना के बाद कैंपस में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वामपंथी छात्र संगठनों पर हमला करने का आरोप लगाया, जबकि वामपंथी गुटों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर ही हिंसा शुरू करने का दावा किया।
दिल्ली पुलिस ने क्या बताया ?
दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना की जानकारी उन्हें है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। पुलिस सूत्रों ने यह भी स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की पूर्व अनुमति के बिना जेएनयू परिसर में प्रवेश संभव नहीं है।
लेफ्ट छात्रसंघ ने ABVP पर लगाए पथराव का आरोप
वामपंथी छात्रसंघ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं पर पथराव और हमला करने का आरोप लगाया है। वामपंथी छात्रों का दावा है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल रहा था, तभी एबीवीपी से जुड़े लोगों ने अचानक हिंसा शुरू कर दी। घटना के बाद कुछ समय के लिए परिसर में तनाव का माहौल रहा, हालांकि फिलहाल जेएनयू कैंपस में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने लगाए आरोप
एबीवीपी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले 7–8 दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान वामपंथी गुटों ने रातभर आतंक का माहौल बनाया और नकाबपोश भीड़ के साथ छात्रों को अध्ययन कक्षों से बाहर निकाला। एबीवीपी नेताओं का दावा है कि 100–150 लोगों की भीड़ ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और इसे पूर्व नियोजित हमला बताया। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, वामपंथी छात्र संगठनों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि हिंसा की शुरुआत एबीवीपी की ओर से हुई। मामले में प्रशासन और पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर है।

Facebook


