राकेश टिकैत पर हमले के पीछे ABVP या RSS का हाथ, किसान नेता बलबीर सिंह ने लगाया गंभीर आरोप

राकेश टिकैत पर हमले के पीछे ABVP या RSS का हाथ, किसान नेता बलबीर सिंह ने लगाया गंभीर आरोप

राकेश टिकैत पर हमले के पीछे ABVP या RSS का हाथ, किसान नेता बलबीर सिंह ने लगाया गंभीर आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: April 3, 2021 11:46 am IST

नई दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत पर हुए हमले को लेकर किसान नेता बलबीर सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। बलबीर सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ने पहले ओडिशा में हमला करवाया था, जिसमें RSS और BJP के लोग पकड़े गए। अब अलवर में हमला हुआ है। साफ हो गया है कि वे ABVP या RSS के लोग हैं। हम 5 तारीख को FCI के दफ्तरों के सामने धरना दिया जाएगा। अगले महीने के दूसरे या तीसरे हफ्ते में संसद की तरफ मार्च करेंगे।

Read More: Bijapur Naxal Attack: बीजापुर मुठभेड़ में 30 जवान घायल, मुठभेड़ अभी भी जारी, जवानों की एक टुकड़ी से नहीं हो पा रहा संपर्क

गौरतलब है कि गुरुवार को अलवर में किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर हमले किया था। राकेश टिकैत ने बताया कि पुलिस का पिस्टल छीनने की कोशिश की गई। पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए, लाठी चलाई गई।

Read More: बोर्ड परीक्षा के छात्रों को मिलेगा जनरल प्रमोशन, पहली से 8वीं कक्षा के लिए इस राज्य की सरकार ने जारी किया निर्देश

बता दें कि मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का प्रदर्शन लगातार जारी है। पंजाब, ​हरियाणा सहित कई राज्यों के किसान पिछले तीन महीने से अधिक समय से राजधानी दिल्ली की सीमा पर डटे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर किसान नेता राकेश टिकैत कई राज्यों में जाकर किसान पंचायत कर रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि अलवर में राकेश टिकैत पर हमला हुआ है।

Read More: कोविड-19 के नए दिशा-निर्देशों में फिलहाल कोई राहत संभव नहीं: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"