शहरी नक्सलवाद और शिक्षा क्षेत्र की विसंगतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा अभाविप: सोलंकी

Ads

शहरी नक्सलवाद और शिक्षा क्षेत्र की विसंगतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा अभाविप: सोलंकी

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 09:41 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 09:41 PM IST

भुवनेश्वर, 27 मई (भाषा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के महासचिव वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बुधवार को कहा कि छात्र संगठन शहरी नक्सलवाद और शिक्षा क्षेत्र में मौजूद विसंगतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सोलंकी ने कहा, “ऐसे समय में जब भारत वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में उभर रहा है, एबीवीपी रचनात्मक आंदोलनों और संघर्षों के माध्यम से शहरी नक्सलवाद से लेकर शिक्षा क्षेत्र में मौजूद विसंगतियों जैसी चुनौतियों का समाधान करने का काम कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “चाहे तेलंगाना में छात्रवृत्ति के लिए संघर्ष हो, नीट पेपर लीक का मुद्दा हो, मुंबई में पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन हो, या दिल्ली और पंजाब विश्वविद्यालयों में छात्र संघों के माध्यम से नवाचारपूर्ण पहल — एबीवीपी ने लगातार छात्रों के हित में काम किया है।”

भाषा जोहेब माधव

माधव