ACB Raid in Telangana Live Video: एसीबी ने मारा इंजीनियर-इन-चीफ के 15 ठिकानों पर छापा.. हाथ लगा सोने-चांदी का जखीरा.. महंगी शराब की बोतलें देखकर रह जायेंगे दंग

Ads

ACB Raid in Telangana Live Video: तेलंगाना एसीबी ने इंजीनियर-इन-चीफ मोहन नाइक के ठिकानों पर छापेमारी की, 100 करोड़ से अधिक संपत्ति की जांच।

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 04:32 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 04:33 PM IST

ACB Raid in Telangana Live Video || IMAGE- News Algebra FILE

HIGHLIGHTS
  • एसीबी ने मोहन नाइक से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी की।
  • 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की जांच जारी।
  • सरकारी ठेकों में पक्षपात के आरोपों की भी पड़ताल।

हैदराबाद: तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने मंगलवार को सड़क एवं भवन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ मोहन नायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। (ACB Raid in Telangana Live Video) अधिकारियों के अनुसार, यह मामला 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति से जुड़ा हुआ है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

15 ठिकानों पर एक साथ छापे

ACB की टीम ने माधापुर स्थित मोहन नाइक के आवास समेत उनके और उनके रिश्तेदारों से जुड़े 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान अधिकारियों ने कई दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े कागजात जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।’

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

ठेकों में पक्षपात के आरोप, जांच जारी

मोहन नाइक पर कुछ कंपनियों को सरकारी ठेके देने में पक्षपात करने और प्रभाव का बड़ा नेटवर्क खड़ा करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ACB अधिकारियों को उनके घर पर तलाशी लेते देखा गया। (ACB Raid in Telangana Live Video) जांच अधिकारियों का कहना है कि चल-अचल संपत्तियों का दायरा काफी बड़ा है और पूरी जानकारी जुटाने में समय लग सकता है।

27 मई को भी हैदराबाद में हुई थी बड़ी छापेमारी

गौरतलब है कि, इससे पहले तेलंगाना के भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने पिछले महीने 27 मई को हैदराबाद में कई क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालयों में अचानक निरीक्षण करते हुए निजी एजेंटों, ड्राइविंग स्कूल संचालकों और रिश्वतखोरी से जुड़े ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण दस्तावेजों के प्रसंस्करण में बड़ी अनियमितताओं का खुलासा किया था।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरटीए परिसर के अंदर कई अनाधिकृत एजेंट खुलेआम काम कर रहे थे और कथित तौर पर आवेदकों की ओर से पैसे लेकर आधिकारिक काम कर रहे थे। (ACB Raid in Telangana Live Video) मेडचल आरटीए कार्यालय में निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने एक ड्राइविंग स्कूल से जुड़े एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास आवेदकों की अनुपस्थिति में चार ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन थे। पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह आवेदकों से पैसे लेकर लर्नर लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस स्वीकृत करवा रहा था।

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं

Q1. मोहन नाइक कौन हैं?

Ans: मोहन नाइक तेलंगाना सड़क एवं भवन विभाग में इंजीनियर-इन-चीफ के पद पर कार्यरत हैं।

Q2. एसीबी ने कितने स्थानों पर छापेमारी की?

Ans: एसीबी ने मोहन नाइक और उनके रिश्तेदारों से जुड़े 15 ठिकानों पर छापे मारे।

Q3. मोहन नाइक पर क्या आरोप हैं?

Ans: उन पर आय से अधिक संपत्ति और सरकारी ठेकों में पक्षपात के आरोप हैं।