स्कूल जा रही नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Ads

स्कूल जा रही नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 6, 2022 / 09:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

जयपुर, छह फरवरी (भाषा) राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग थाना क्षेत्र में घर से स्कूल जा रही नाबालिग युवती को बंदूक दिखा कर अगवा करने और उसके साथ कथित दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को शनिवार को गिरफ्तार किया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

भरतपुर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने रविवार को बताया कि इस संबंध में डीग के श्रीपुर गांव निवासी विक्रम सिंह जाटव (26) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज शिकायत में बताया कि श्रीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति उसकी नाबालिग पुत्री को स्कूल जाते समय अपहरण कर ले गया तथा कट्टे का भय दिखा कर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

भाषा कुंज कुंज बिहारी रंजन

रंजन

शीर्ष 5 समाचार